Friday , April 24 2026 11:16 PM
Home / Uncategorized / अजय देवगन को लेकर फिल्म बनाएंगे बोनी कपूर

अजय देवगन को लेकर फिल्म बनाएंगे बोनी कपूर


बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार बोनी कपूर सिंघम स्टार अजय देवगन को लेकर फिल्म बनाने की सोच रहे है। खबरों की मानें तो जल्द ही वह अजय देवगन को लेकर फिल्म बना सकते हैं। अजय देवगन अब बोनी कपूर कैंप में 16 साल बाद एंट्री ले सकते हैं।
अजय देवगन ने बोनी कपूर के साथ एक बायोपिक करने का फैसला कर लिया है। बोनी कपूर काफी समय से नो एंट्री सीक्वल के लिए सलमान की डेट्स का इंतजार कर रहे थे लेकिन अब सलमान ने साफ कर दिया है कि वो नो एंट्री सीक्वल नहीं करेंगे, तो बोनी ने भी इस प्रोजेक्ट को छोड़ते हुए दूसरे प्रोजेक्ट शुरू कर दिए हैं।