Saturday , April 25 2026 6:36 PM
Home / News / ‘अमेरिका के दबाव और अपमान के आगे नहीं झुकेगा ईरान’

‘अमेरिका के दबाव और अपमान के आगे नहीं झुकेगा ईरान’


ईरान अमेरिका के दबाव और अपमान के आगे नहीं झुकेगा। यह बात ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामनेई ने बुधवार को कही। तेहरान में लोगों को संबोधित करते हुए खामनेई ने कहा कि ईरानी लोग गरिमा, स्वतंत्रता और प्रगति चाहते हैं।
इसलिए क्रूर दुश्मनों के दबाव से ईरानियों को फर्क नहीं पड़ता है। खामनेई के दफ्तर ने उनके हवाले से कहा कि दुनिया का सबसे दुष्ट अमेरिकी शासन रहमदिल ईरानी राष्ट्र पर इल्ज़ाम लगाता है और अपमानित करता है जो वह खुद जंग, संघर्ष और लूटपाट करता है।
बता दें कि अमेरिका ने हाल में खामनेई और उनके सहयोगियों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ईरानी लोग ऐसे अपमानों के आगे झुकने वाले नहीं। ईरान के शीर्ष धार्मिक नेता की वेबसाइट ने खामनेई की हवाले से ट्रंप प्रशासन को ‘सबसे कुटील’ अमेरिकी सरकार बताया गया है और कहा है कि अमेरिका की ईरान के साथ बातचीत की पेशकश एक छल है और स्पष्ट क्रूरता है। ईरान ने पिछले हफ्ते अमेरिका के ड्रोन को मार गिराया था जिसके बाद से दोनों मुल्कों में जुबानी जंग चल रही है।