आलोक गुप्ता, एड्बेस्टन
बर्मिंघम: विश्व कप से पूर्व गत 18 महीनो में बेहद शानदार फॉर्म में चल रही मेजबान इंग्लैंड की टीम के लिए कल भारत के विरुद्ध खेले जाने वाला लीग मैच करो या मारो की स्थिति वाला है |
अगर वो कल भारत के विरुद्ध हार जाते हैं तो उनकी इस प्रतियोगिता में बने रहने की संभावना समाप्त हो जाएंगी | इस टूर्नामेंट में सबसे शक्तीशाली माने जाने वाली इंग्लैंड की टीम इस कदर अच्छे फॉर्म में थी की यह संभावना जताई जा रही थी की, वो इस प्रतियोगिता में 500 रन बनाने वाली पहली टीम होगी क्यों वो एक अरसे से 350 या उससे ज्यादा का स्कोर खड़ा कर रही थी|
लेकिन खराब मौसम और पिच के मिजाज ने मेजाबान टीम का इस प्रतियोगिता में लय बुरी तरह बिगाड़ दी और वो बल्ले से लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की लिए संघर्ष करते नज़र आए |
एड्बेस्टन के विकेट को देखते हुए यह अटकलें लगाई जा रहीं हैं की वो बहुत अच्छा, सपाट और रन उगलने वाला साबित होगा, जोकि मेजबान टीम के लिय एक बहुत अच्छी खबर है |
कप्तान मॉर्गन मैच पूर्व संध्या पर पत्रकार वार्ता में कहा भी की अगर ऐसा है तो यह हमारे लिए एक बहुत अच्छा है | हम विश्व कप पूर्व तक लगातार बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे , लेकिन विकेट के चरित्र ने हमारी लय बिगाड़ दी | हमारा प्रयास रहेगा की हम अपनी ख्याति के अनुरूप पप्रदर्शन कर , कल भारत को परास्त कर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल ने पहुँचने की संभावना को बरकरार रखें |
हमारा प्रोफेशनल होना हमारे अपराजित रहने का कारण है : विराट
उधर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पत्रकारों से बातचीत में कहा की, अभी तक हम प्रतियोगिता की एकमात्र अपराजित टीम इसलिए हैं क्योंकि, हम बहुत ही प्रोफेशनल तरीखे से क्रिकेट खेल रहे हैं और दबाब को बहुत अच्छी तरह से झेल पा रहे हैं | टीम इंडिया ने अभी दो दिन पहले ही इंग्लैंड की टीम की पीछे छोड़ते हुए एक दिवसीय क्रिकेट में नंबर 1 की रैंकिंग हासिल की है |
यह देखना रोचक होगा की कल भारत अपनी जीत के घोडड़े को दौड़ाए रखने में कामयाब होता है या, मेजबान इंग्लैंड भारत को हराकर सेमीफाइनल में पहुँचने की संभावना बनाए रखती है |
इंग्लैंड के कप्तान मॉर्गन ने यह भी स्वीकारा कि एड्बेस्टन में भारतीय समर्थकों के हमेशा की तरह प्रचंड बहुमत में आने से यह भारत लिए एक होम गेम की तरह होगा, जोकि हमारे लिए एक और बड़ी चुनौती होगा |
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website