
इस्तांबुल से अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर जा रही टर्किश एयरलाइंस की एक फ्लाइट से बड़ी खबर सामने आ रह है, बताया जा रहा है कि फ्लाइट में 11 साल के बच्चे की बेहोश के कुछ समय बाद ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस फ्लाइट ने कल सुबह इस्तांबुल से उड़ान भरी थी। बच्चे के बेहोश होने के बाद विमान की बुडापेस्ट में आपात लैंडिंग की गई।
फ्लाइट के लैंड होने से पहले ही एयरपोर्ट पर डॉक्टरों की एक टीम मौजूद थी, जो फ्लाइट के लैंड होते ही बच्चे को देखने पहुंच गई, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद बच्चे को नहीं बचाया जा सका। खबर के मुताबिक, बुडापेस्ट में उड़ान TK003 के उतरने के बाद हवाई अड्डे की चिकित्सा सेवा को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
फ्लाइट ने इस्तांबुल एयरपोर्ट से स्थानीय समयानुसार सुबह 8:56 बजे उड़ान भरी। इसके बाद बच्चा बीमार पड़ गया। खबर के मुताबिक मृतक बच्चा अमेरिका का रहने वाला था जो अपने परिवार के साथ फ्लाइट में मौजूद था। बताया जा रहा है कि यह बच्चा विकलांग था। फिल्हाल बच्चे की मौत का कारण पूरी तरह से सामने नहीं आया है।
Home / Uncategorized / तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट में 11 साल के बच्चे की मौत, इस्तांबुल से अमेरिका जा रहा था विमान
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website