Sunday , March 8 2026 8:59 PM
Home / Uncategorized / ईरान में हिजाब का विरोध करने वाली महिलाओं पर बढ़े जुल्म, कोर्ट लाशों के साथ करवा रही घिनौना काम !

ईरान में हिजाब का विरोध करने वाली महिलाओं पर बढ़े जुल्म, कोर्ट लाशों के साथ करवा रही घिनौना काम !


ईरान सरकार हिजाब न पहनने वाली महिलाओं पर पहले से ज्यादा सख्ती बरत रही है। यही वजह है कि ईरान में हिजाब कानून का उल्लंघन करने वाली महिलाओं पर सरकार द्वारा जुल्म ढाए जा रहे हैं। फ्रांस 24 की रिपोर्ट के अनुसार यही नहीं उनका मनोचिकित्सकों से इलाज तक कराया जा रहा है और मुर्दाघरों में शवों की सफाई करने की सजा दी जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में ईरानी अभिनेत्री अफसाने बेयेगन को हिजाब नहीं पहनने के लिए दो साल की जेल की सजा सुनाई गई है और उन्हें हर हफ्ते मनोचिकित्सक के पास काउंसलिंग के लिए जाने का निर्देश दिया है।
रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में तेहरान की अदालत ने एक महिला को महीने भर के लिए मुर्दाघर में शवों की सफाई करने की सजा दी गई। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि महिला बिना हिजाब के गाड़ी चलाते हुए पकड़ी गई थी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अधिकारी सख्त हिजाब कानून का उल्लंघन करने वाली महिलाओं पर भारी जुर्माना लगा रहे हैं। बिना हिजाब के गाड़ी चलाती महिलाओं के वाहन जब्त किए जा रहे हैं। महिलाओं को नौकरी से निकालने का दबाव बनाया जा रहा है ।
ईरान में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर अजादेह कियान ने कहा कि बेयेगन को जो सजा दी गई थी, वह एक उदाहरण है। सरकार महिलाओं में कानून का खौफ पैदा करना चाहती है। सरकार महिलाओं को अपने बाल ढकने के लिए बाध्य करने के लिए नए-नए तरीके खोज रही है। महिलाओं से जुड़े मामलों ने जजों के फैसले पर कई सामाजिक संगठनों ने हैरानी जताई है। ईरान में चार मानसिक स्वास्थ्य संगठनों के अध्यक्ष घोलम-होसैन मोहसेनी ईजेई ने देश की न्यायपालिका के प्रमुख को एक पत्र लिख अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि ‘मानसिक स्वास्थ्य विकारों का निदान मनोचिकित्सकों की जिम्मेदारी है, न्यायाधीशों की नहीं।’