Monday , April 27 2026 12:34 AM
Home / News (page 469)

News

रूस-यूक्रेन युद्ध पर तटस्थ है बीजिंग… जिनपिंग के मॉस्को दौरे पर चीन बोला- दोस्ती और शांति के लिए थी यात्रा

चीन ने बुधवार को राष्ट्रपति शी जिनपिंग की रूस की यात्रा को ‘मित्रता, सहयोग और शांति’ की यात्रा करार दिया और यूक्रेन को अमेरिका की ओर से हथियार मुहैया कराने की निंदा की। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने चीन के दावे को दोहराया कि यूक्रेन-रूस संघर्ष के मामले में वह तटस्थ रहेगा। उन्होंने कहा कि, ‘चीन …

Read More »

ओमान में गिरफ्तार होगा भगोड़ा जाकिर नाइक! मस्कट में हाई अलर्ट पर भारतीय खुफिया एजेंसियां

कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक को ओमान से निर्वासित किया जा सकता है। नाइक को हिरासत में लेने के लिए भारतीय खुफिया एजेंसियां पहले से ही ओमान के अधिकारियों के संपर्क में हैं। जाकिर नाइक 23 मार्च को ओमान पहुंचने वाला है। नाइक को ओमान में इस्लाम पर दो लेक्चर देने के लिए आमंत्रित किया गया है। उसका पहला लेक्चर …

Read More »

पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान में तेज भूकंप, 6.8 के तीव्रता वाले झटके, रावलपिंडी से काबुल तक अफरा-तफरी

भारत के अलावा, अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान में मंगलवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र हिंदूकुश पर्वतीय क्षेत्र था। पाकिस्‍तान के मौसम विभाग के अलावा अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) की तरफ से भी इस भूकंप की पुष्टि की गई है। रिक्‍टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता 6.8 बताई जा रही …

Read More »

दो दिनों के अंदर श्रीलंका को IMF से मिलेंगे 330 मिलियन डॉलर, राष्‍ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा- अब दिवालिया नहीं देश

अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष (IMF) की तरफ से आर्थिक संकट में घिरे श्रीलंका को तीन अरब डॉलर का राहत पैकेज देने का ऐलान किया गया है। संगठन की तरफ से कहा गया है कि अगले दो दिनों में देश को 330 मिलियन डॉलर की पहली किश्‍त मिल जाएगी। इस किश्‍त के साथ ही कर्ज में डूबे देश को थोड़ी राहत की सांस …

Read More »

जापान समंदर में उतारेगा सबसे खतरनाक पनडुब्‍बी, पानी के अंदर ‘सफेद व्‍हेल’ उड़ाएगी चीन के होश

एक शांत देश अब बहुत बदल चुका है। चीन की तरफ से मिलती चुनौतियों ने उसे बदलने पर मजबूर कर दिया है। पहले जापान ने अपनी राष्‍ट्रीय रक्षा नीति में बदलाव किया और अब पनडुब्बियों के बेड़े को बदल रहा है। एशिया निक्‍केई की एक रिपोर्ट के मुताबिक जापान चुपचाप अपनी पनडुब्‍बी क्षमता को बढ़ाने में लगा हुआ है। वह …

Read More »

पापा! जल्दी आइए, बहुत जोर का झटका है… भूकंप के बाद खौफ में कटी दिल्ली-नोएडा वालों की रात

मैंने तो महसूस कर ही लिया था। 10 बजकर 20 मिनट के करीब हुए थे। तब पलंग पर रीडिंग टेबल लेकर बैठा था। लैपटॉप पर खबरें खंगाल रहा था। दूसरी तरफ पत्नी बैठी थीं। वो भी मोबाइल स्क्रॉल कर रही थीं। हॉल में बेटी पढ़ रही थी। दूसरे कमरे में बेटे की भी पढ़ाई चल रही थी। पलंग हिलने लगा। …

Read More »

उत्तर कोरिया की ओर से लगातार मिसाइल टेस्ट का दोषी कौन? संयुक्त राष्ट्र में एक हुए रूस-चीन, अमेरिका पड़ा अकेला

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सोमवार (20 मार्च) को एक बैठक हुई. इस दौरान उत्तर कोरिया की ओर से दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च और परमाणु हथियार के लिए किसे दोषी ठहराया जाए, इस बात पर संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और रूस ने बहस की. उत्तरी कोरिया ने 16 मार्च को अपनी सबसे बड़ी ह्वासोंग-17 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया …

Read More »

कोलंबिया में हेलिकॉप्टर क्रैश, राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने नम आंखों से कहा- कोई भी जीवित नहीं बचा

कोलंबिया में एक सैन्य हेलीकॉप्टर चोको विभाग की राजधानी क्विब्डो में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके कारण चार सैनिकों की मौत हो गई। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने रविवार को यह जानकारी दी। पेट्रो ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर कहा, ‘क्विब्डो में विमान दुर्घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा है।’ उन्होंने …

Read More »

थाईलैंड की संसद भंग, आम चुनाव मई में होंगे

थाइलैंड में एक सरकारी फरमान से सोमवार को संसद भंग कर दी गई और इसके साथ ही मई में आम चुनाव का मार्ग प्रशस्त हो गया है। संसद भंग किए जाने को राजनीति में सेना के प्रभाव को कम करने के अवसर के रूप में देखा जा रहा है। प्रतिनिधि सभा के चार साल के कार्यकाल की समाप्ति से कुछ …

Read More »

इमरान के लिए पुलिस से टकराने वाले उनके समर्थक ही बनते जा रहे मुसीबत, 80 केस दर्ज, बढ़ रहीं कानूनी मुश्किलें

तोशखाना मामले में इस्लामाबाद न्यायिक परिसर में सुनवाई के दौरान इमरान खान के समर्थकों की ओर से की गई हिंसा के बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इमरान खान के खिलाफ दायर मामलों की कुल संख्या 80 हो गई है। जानकारी के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री और उनकी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के सदस्यों के खिलाफ इस्लामाबाद …

Read More »