Monday , September 28 2026 11:08 PM
Home / News (page 524)

News

‘भारतीय प्रवासियों की बेटी’ निक्की हेली लड़ेंगी 2024 का राष्ट्रपति चुनाव‍, अमेरिका में शुरू इलेक्शन की हलचल

प्रमुख भारतीय-अमेरिकी नेता निक्की हेली ने मंगलवार को राष्ट्रपति पद के लिए अपनी कवायद शुरू कर दी। इस तरह वह व्हाइट हाउस के लिए 2024 में अपनी पार्टी की उम्मीदवार बनने के लिए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती देने वाली पहली रिपब्लिकन बन गई हैं। हेली (51) दक्षिण कैरोलिना की दो बार की गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र में …

Read More »

निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स बने साइप्रस के नए राष्ट्रपति, PM मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को साइप्रस के निर्वाचित राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स को बधाई दी और कहा कि वह द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हैं। प्रधान मंत्री ने ट्वीट कर कहा ,“ साइप्रस के राष्ट्रपति चुने जाने के लिए महामहिम निकोस को बधाई। मैं भारत-साइप्रस संबंधों को बढ़ाने के लिए उनके …

Read More »

पिछले एक साल में चीन की सीमा में घुसे 10 से ज्यादा अमेरिकी गुब्बारे… बीजिंग ने लगाया बड़ा आरोप, बढ़ रहा तनाव

चीन ने सोमवार को कहा कि पिछले एक साल के दौरान 10 से अधिक अमेरिकी गुब्बारे उसकी अनुमति के बिना उसके हवाई क्षेत्र में उड़े। उसकी यह प्रतिक्रिया अमेरिका के इन आरोपों के बाद आई है कि चीन दुनियाभर में निगरानी गुब्बारों का संचालन करता है। अमेरिका ने हालांकि चीन के इस आरोप से इनकार किया कि उसने चीन के …

Read More »

पाकिस्तान ईशनिंदा मामले में 75 गिरफ्तार, 800 से अधिक पर एफआईआर, भीड़ ने थाने में घुसकर की थी आरोपी की हत्या

पाकिस्तान की पुलिस ने पंजाब प्रांत में ईशनिंदा के आरोप में एक व्यक्ति के अपहरण और उसकी हत्या किए जाने के मामले में 75 से अधिक संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में कट्टरपंथी संगठन तहरीक लबैक पाकिस्तान (टीएलपी) के सदस्य भी शामिल हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। भीड़ के हमले में मारा गया …

Read More »

महिलाओं को नहीं पहनाया हिजाब तो कपड़े उतार कर सड़कों पर आ जाएंगी… ईरानी मौलवी ने ये क्या कह दिया

ईरान में पिछले साल से हिजाब विरोधी प्रदर्शन चल रहे हैं। ‘गलत तरीके से हिजाब’ पहनने के चलते गिरफ्तार की गई एक महिला की पुलिस हिरासत में मौत के बाद पूरे मुल्क में दंगे हो रहे हैं। अब तक इसमें कई लोग मारे जा चुके हैं। महिलाएं विरोध दर्ज कराने के लिए हिजाब जला रही हैं और अपने बाल काट …

Read More »

न्यूजीलैंड में साइक्लोन गेब्रियल के बाद इमरजेंसी लगी:509 फ्लाइट कैंसिल, 46 हजार घरों की बिजली गुल

न्यूजीलैंड में साइक्लोन गेब्रियल के बाद मंगलवार को नेशनल इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई। ये न्यूजीलैंड के इतिहास में तीसरी बार है, जब किसी तूफान के चलते आपातकाल लगाया गया है। इससे पहले सोमवार को करीब 509 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई थीं। देश के उत्तरी इलाकों में 250 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। ऑकलैंड शहर …

Read More »

चीन की यात्रा पर आएंगे ईरान के राष्ट्रपति, द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने पर रहेगा जोर

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी मंगलवार को तीन दिवसीय यात्रा पर चीन आएंगे। वह अपने चीनी समकक्ष शी चिनफिंग के निमंत्रण पर चीन आ रहे हैं। चीन की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने रईसी के कार्यक्रम के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। दोनों नेताओं ने पिछले साल उज्बेकिस्तान …

Read More »

अब कनाडा में दिखा संदिग्ध बेलनाकार फ्लाइंग ऑब्जेक्ट, अमेरिकी फाइटर जेट ने मार गिराया

अमेरिकी लड़ाकू विमान एफ-22 ने कनाडा के हवाई क्षेत्र में एक अज्ञात बेलनाकार वस्तु को नष्ट किया है। इससे एक दिन पहले अमेरिका ने अलास्का के जल क्षेत्र के ऊपर एक अज्ञात वस्तु और एक सप्ताह पहले साउथ कैरोलाइना तट के पास एक संदिग्ध चीनी जासूसी गुब्बारे को नष्ट किया था। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने बताया कि इस …

Read More »

जासूसी बैलून से चीन की ‘पोल खुली’, ‘झूठ पकड़ा गया’ : शीर्ष अमेरीकी सांसद

अमेरिका के एक शीर्ष सांसद ने संदिग्ध जासूसी बैलून के अमेरिका द्वारा मार गिराए जाने के मद्देनजर रविवार को चीन पर बरसते हुए कहा कि इस घटना के बाद बीजिंग की ‘‘पोल खुल गई है’’ और ‘‘उसका झूठ पकड़ा गया है’’। यूएस एफ-22 लड़ाकू विमान ने शनिवार को कनाडा के आसमान में उड़ रहे अज्ञात सीलिंडरनुमा आकृति वाली वस्तु को …

Read More »

सुरक्षा बलों की लापरवाही से पाकिस्तान में बढ़े आतंकी हमले… इमरान खान ने पाक आर्मी से लिया पंगा

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि प्रतिबंधित पाकिस्तानी तालिबान को देश के सुरक्षा बलों की ‘लापरवाही’ के कारण फलने-फूलने का मौका मिला। इमरान ने क्षेत्र में आतंकवाद का संयुक्त रूप से मुकाबला करने के लिए अफगानिस्तान के साथ मिलकर काम करने के महत्व को रेखांकित किया। पिछले साल अप्रैल में सत्ता से बेदखल की गई पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ …

Read More »