Tuesday , April 28 2026 6:36 PM
Home / News (page 810)

News

अगले 5 दिन में धरती के करीब से गुजरेंगे 2 विशाल ऐस्टरॉइड, धरती को कितना खतरा?

आने वाले दिनों में दो विशाल ऐस्टरॉइड धरती के करीब से गुजरने वाले हैं। ये दोनों अमेरिका की एंपायर स्टेट बिल्डिंग के बराबर हैं। NASA के सेंटर फॉर नियर ऑब्जेक्ट स्टडीज के मुताबिक इस शनिवार को ये दोनों ऐस्टरॉइड्स सुरक्षित दूरी से निकल जाएंगे। ये दोनों ऐस्टरॉइड सुरक्षित दूरी से गुजर जाएंगे। इनके कारण धरती को किसी तरह के नुकसान …

Read More »

दुनिया की सबसे पुरानी स्टारफिश के जीवाश्म मिले, 48 करोड़ साल पहले भी क्यों होती थीं पांच बाहें? मिलेंगे कई जवाब

मोरक्को में वैज्ञानिकों को कुछ ऐसे जीवाश्म मिले हैं जो अब तक अनसुलझे सवालों के जवाब दे सकते हैं। एक स्टडी के मुताबिक मोरक्को में स्टारफिश के 48 करोड़ साल पुराने जीवाश्म पाए गए हैं जिससे इनमें इनके पूर्वजों से लेकर आज तक हुए विकास की कड़ी को जोड़ना मुमकिन हो सकता है। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स के मुताबिक ये …

Read More »

अरुणाचल में गांव पर चीन की सीनाजोरी, कहा- सामान्य है हमारे अपने इलाके में निर्माण

चीन के विदेश मंत्रालय ने दावा किया है कि ‘अपने खुद के क्षेत्र में’ चीन की विकास और निर्माण गतिविधियां सामान्य और दोषारोपण से परे हैं। मंत्रालय ने यह बात अरुणाचल प्रदेश में चीन के एक नया गांव बनाने की खबरों पर प्रतिक्रिया में कही। चीन अरुणाचल प्रदेश को दक्षिण तिब्बत का हिस्सा बताता है, जबकि भारत हमेशा कहता रहा …

Read More »

US: सत्ता संभालते ही बाइडन ने पलटे ट्रंप के कई फैसले, जलवायु-कोरोना कंट्रोल में किए ये बदलाव

राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के तुरंत बाद जो बाइडन ने डोनाल्ड ट्रंप द्वारा जितने भी फैसले लिए थे उनको पलट दिया है। राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद जो बाइडेन ने सीधे ओवल ऑफिस में कामकाज संभाला और ट्रंप के कई फैसलों पर एक्शन लिया। बाइडन ने कई ऐसे फैसलों पर हस्ताक्षर किए जिनसे आव्रजन (Immigration), …

Read More »

जो बाइडन के राष्ट्रपति बनने पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- हम दोनों मिलकर काम करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को जो बाइडन को अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी और कहा कि वह भारत-अमेरिका संबंधों को नई ऊंचाई प्रदान करने के लिए बाइडन के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच बाइडन ने अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति और कमला हैरिस ने पहली महिला उपराष्ट्रपति के …

Read More »

जो बाइडन, कमला हैरिस ने अमेरिका के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली

जो बाइडन ने बुधवार को आयोजित ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली और देश को एकजुट करने का वादा करते हुए नागरिकों से देश को बांटने वाले ‘‘अशिष्ट युद्ध’’ को समाप्त करने का आह्वान किया। कमला देवी हैरिस ने देश की पहली महिला, पहली अश्वेत और पहली भारतीय अमेरिकी उपराष्ट्रपति के रूप …

Read More »

शपथ ग्रहण समारोह : लेडी गागा ने पूरे जुनून के साथ गाया राष्ट्रगान

अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में बुधवार को लेडी गागा ने पूरे जुनून के साथ बेहद जोशीले तरीके से राष्ट्रगान गाया। सामान्य तौर पर अनोखे कपड़ों में नजर आने वाली ग्रैमी विजेता लेडी गागा ने आज अपनी शर्ट पर बड़े आकार का सफेद कबूतर का पिन लगाया हुआ था और बेहद भारी-भरकम लाल रंग का स्कर्ट पहना …

Read More »

जो बाइडन का सबसे युवा सीनेटरों में से एक से, सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति तक का सफर

जनता के नेता, सुधारक और दूसरों का दर्द समझने वाले व्यक्ति के रूप में प्रसिद्ध जो बाइडन (Joe Biden Oath) किसी जमाने में देश के सबसे युवा सीनेटरों में से एक थे और आज अपने लंबे अनुभव के साथ अमेरिकी इतिहास के सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति बनने तक का उनका सफर बेहद दिलचस्प रहा है। उनके पास लगभग पांच दशक का …

Read More »

अमेरिका के विदेश मंत्री नामित ब्लींकेन की चीन पर सख्त टिप्पणी के बाद बीजिंग की सधी हुई प्रतिक्रिया

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा विदेश मंत्री नामित किये गये एंटनी ब्लींकेन के चीन के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करने पर बीजिंग ने बुधवार को सधी हुई प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह वाशिंगटन के साथ संघर्ष और टकराव टालने की कोशिश करेगा। दरअसल, ब्लींकेन ने चीन को अमेरिका के लिए एक बड़ा खतरा बताया था। ट्रंप …

Read More »

स्पेन के मैड्रिड में एक इमारत में गैस रिसाव से विस्फोट, चार लोगों की मौत

स्पेन की राजधानी मैड्रिड के मध्य क्षेत्र में बुधवार को एक रिहायशी इमारत में गैस रिसाव के कारण विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी। मैड्रिड आपातकालीन सेवा ने एक ट्वीट में कहा कि विस्फोट में कम से कम 11 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक गंभीर रूप से घायल है। सोशल मीडिया पर साझा …

Read More »