Tuesday , April 28 2026 6:36 PM
Home / News (page 802)

News

अमेरिका ने रूस के साथ की गई परमाणु आयुध समझौते की अवधि बढ़ाई

अमेरिका ने परमाणु हथियारों के भंडार को सीमित करने को लेकर रूस के साथ किये गये परमाणु आयुध समझौते की अवधि पांच साल के लिए बढ़ा दी है। अमेरिका ने कहा कि यह कदम 21वीं सदी की सुरक्षा चुनौतियों का समाधान करने के लिए बाइडन प्रशासन के प्रयासों की शुरुआत है। समझौते की अवधि समाप्त होने से एक दिन पहले …

Read More »

खुशखबरीः बाइडेन ने नई इमीग्रेशन पॉलिसी पर किए हस्ताक्षर, भारतीयों को होगा लाभ

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आज भारतीयों सहित प्रवासी लोगों को बड़ी राहत देते हुए नई इमीग्रेशन पॉलिसी पर हस्ताक्षर किए। नेबाइडेन कहा है कि उन्होंने तीन कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं जो पूर्ववर्ती ट्रंप प्रशासन की उन कठोर आव्रजन नीतियों को पलट देंगे जिन्होंने बच्चों को उनके परिवारों से अलग कर दिया। उन्होंने कहा कि ये आदेश ‘‘निष्पक्ष, …

Read More »

ब्रिटेन की संसद में किसान आंदोलन पर चर्चा कराने की तैयारी, पीटिशन पर पीएम जॉनसन के साइन पर संशय

भारत में किसानों के प्रदर्शन की गूंज अब ब्रिटिश संसद में सुनाई दे सकती है। ब्रिटेन की संसद की याचिका समिति किसानों के प्रदर्शन और भारत में प्रेस की आज़ादी पर ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ परिसर में चर्चा कराने पर विचार करेगी। दरअसल, इस सबंध में एक ऑनलाइन याचिका पर 1,06,000 से ज्यादा हस्ताक्षर किये गये हैं। यह चर्चा ‘वेस्टमिंस्टर हॉल’ …

Read More »

अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी में भारतवंशी को मिली अहम जिम्मेदारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतवंशी डॉक्टर डॉ प्रीतेश गांधी को गृह सुरक्षा विभाग में मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया है। एक विज्ञप्ति में बताया गया कि प्रीतेश इस भूमिका में गृह सुरक्षा विभाग के सचिव के प्रधान सलाहकार, हथियारों पर नियंत्रण वाले कार्यालय और संघीय आपात प्रबंधन एजेंसी के प्रशासक के लिए काम करेंगे। विज्ञप्ति के मुताबिक, वह …

Read More »

चीन से खैरात में मिली वैक्सीन से पाकिस्तान ने शुरू किया कोरोना टीकाकरण, इन्हें दे रहा तरजीह

पाकिस्तान ने चीन से फ्री में मिली कोरोना वायरस वैक्सीन से देशव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू किया है। पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान के राजधानी इस्लामाबाद में टीकाकरण अभियान को लॉन्च किया। पाकिस्तान के सभी चारों प्रांतों में एक साथ टीकाकरण शुरू किया गया और तय कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जा रहा है। इसके बाद …

Read More »

पाकिस्तान ने फिर किया परमाणु मिसाइल गजनवी का परीक्षण, जानें कितनी है खतरनाक

संयुक्त राष्ट्र में भारत के फाल्स फ्लैग ऑपरेशन को लेकर दुनिया के सामने गिड़गिड़ा रहा पाकिस्तान अब मिसाइल पर मिसाइल परीक्षण कर रहा है। बुधवार को ही पाकिस्तान से सतह से सतह पर मार करने वाली परमाणु हमला करने में सक्षम गजनवी मिसाइल का सफल परीक्षण करने का दावा किया है। यह मिसाइल 290 किलोमीटर तक 700 किलोग्राम तक के …

Read More »

म्यांमार की तानाशाह सेना को चीन का खुला समर्थन, UNSC में निंदा प्रस्ताव को किया वीटो

चीन ने म्यांमार की तानाशाह सेना को खुला समर्थन देते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में निंदा प्रस्ताव को रोक दिया। अमेरिका-ब्रिटेन समेत सुरक्षा परिषद के कई अस्थायी सदस्यों ने म्यांमार में हुए सैन्य तख्तापलट की निंदा करते प्रस्ताव पेश किया था। म्यांमार की सेना ने सोमवार को देश की सबसे बड़ी नेता आंग सान सू की समेत सैकड़ों सांसदों …

Read More »

Amazon के CEO जेफ बेजोस ने दिया इस्तीफा, अब एंडी जेसी निभाएंगे जिम्मेदारी

अमेजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेफ बेजोस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बेजोस ने कर्मचारियों को लिखे एक मेल में मंगलवार को कहा कि वह कंपनी में सीईओ की भूमिका को छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह घोषणा करने के लिए उत्साहित हूं कि मैं अमेजन बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका निभाऊंगा तथा एंडी …

Read More »

ट्रंप और उनके दामाद जेरेड कुश्‍नर नोबेल शांति पुरस्‍कार के लिए नामित

वर्ष 2021 के नोबेल शांति पुरस्‍कार के लिए नामांकन समाप्‍त हो चुका है । इस सूची में ऐसे नाम भी सामने आए हैं जो चर्चा का विषय बन गए हैं । वैसे तो इस सूची में कई ऐसे नाम जुड़े हैं जो प‍िछले साल सुर्खियों में रहे थे लेकिन सबसे रोचक नाम अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और उनके …

Read More »

अमेरिका के फ्लोरिडा में हुई गोलीबारी में दो एजेंट की मौत, तीन घायल, संदिग्ध आरोपी भी मारा गया: एफबीआई

अमेरिका के दक्षिण फ्लोरिडा में बाल शोषण के एक मामले में जारी किए गए संघीय तलाशी वारंट पर कार्रवाई के दौरान हुई गोलीबारी में एफबीआई के दो एजेंटों की गोली लगने से मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। गोलीबारी में एक संदिग्ध आरोपी भी मारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एफबीआई मियामी के विशेष एजेंट माइकल …

Read More »